बाइक से कर रहा था गांजे की तस्करी, कोतवाली पुलिस ने गांजे सहित तस्कर को किया गिरफ्तार

कटनी। समाज को नशामुक्त बनाने और अवैध नशे का कारोबार करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने के उद्देश्य कोतवाली पुलिस लगातार सक्रिय कार्यवाही कर रही है।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध मादक पदार्थ का विक्रय करने वालों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है साथ ही थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ वृहद स्तर पर सर्चिंग की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज 5 जनवरी को पुलिस टीम के द्वारा कैलवारा बायपास के आसपास पैट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दौरान भिलाई मोड़ के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मोटर सायकल में बैठा दिखा। जिसके पास जाकर उसका नाम व सुनसान ईलाके में बैठे होने का कारण पूछा गया। रविन्द्र बर्मन पिता रामप्रसाद बर्मन उम्र 40 वर्ष नि. ग्राम पड़वई थाना बड़वारा जिला कटनी से पूछताछ करने पर वह घबराने लगा। मोटर सायकल की टंकी में जैकेट से ढ़क कर एक सफेद रंग की तौलिया में गठरी रखी थी। जिसे खोलकर देखने पर एक हरे रंग की पन्नी जो खाकी रंग के सैलोटेप से लिपटी हुई थी जिसका कुछ हिस्सा कटा हुआ था। उस पन्नी के अंदर डंठलनुमा हरे रंग का मादक पदार्थ गांजा मिला और एक काले रंग की पन्नी में भी डंठलनुमा हरे रंग का मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपी से कुल मात्रा 1.228 कि.ग्रा गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, उनि. कुलदीप सिंह, आर. अजय प्रताप सिंह, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, सतीश सिंह, हरिओम सिंह, रोहित सिंह, लुटेश प्रजापति की अहम भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *