कटनी नगर निगम के वार्ड क्रमांक 41 में पार्षद के चुनाव के लिए 29 सितंबर को मतदान, 3 अक्टूबर को आयेंगे नतीजे, राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषित किया उप निर्वाचन कार्यक्रम

कटनी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2026 पूर्वार्ध का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मतदान 29 सितम्बर, 2026 को होगा।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 8 सितम्बर 2026 से शुरू होगा। नाम निर्देशन पत्र 15 सितम्बर तक लिये जायेंगे, नाम निर्देशन पत्रों की जांच 16 सितम्बर को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 18 सितम्बर है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। नगरीय निकायों में मतदान 29 सितम्बर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 3 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से होगी।
3 अध्यक्ष और 26 पार्षदों का होगा उप निर्वाचन
जिला आगर-मालवा की नगर परिषद सुसनेर, टीकमगढ़ जिले की नगरपालिका परिषद टीकमगढ़ और धार जिले की नगर परिषद कुक्षी के अध्यक्ष पद का निर्वाचन और विभिन्न नगरीय निकायों में 26 पार्षदों के लिये उप निर्वाचन होगा। नगरपालिक निगम इंदौर के वार्ड 58, 60, नगरपालिक निगम ग्वालियर के वार्ड 5, नगरपालिक निगम सागर के वार्ड 11, नगरपालिक निगम कटनी के वार्ड 41, नगरपालिक निगम खण्डवा के वार्ड 34, नगरपालिक निगम के वार्ड 47, नगरपालिका परिषद दमोह के वार्ड 12, इटारसी के वार्ड 30, मुलताई के वार्ड 4, दतिया के वार्ड 1, कोतमा के वार्ड 13, आष्टा के वार्ड 4 और नगरपालिका परिषद विदिशा के वार्ड 26 के पार्षद का उप निर्वाचन होगा। इसी तरह नगर परिषद के लिये उप निर्वाचन होगा। आपको बता दें कि कटनी नगर निगम के वार्ड क्रमांक 41 के कांग्रेस पार्षद ईश्वर बहरानी का बीमारी के चलते निधन हो गया था, जिसके कारण यह सीट अब तक रिक्त थी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *