छपरवाह में भक्तिभाव के साथ विसर्जित हुए जवारे, रामनवमीं पर क्षेत्र में निकला विशाल जवारा जुलूस

Oplus_131072

कटनी। रामकृष्ण परमहंस वार्ड अंतर्गत उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह स्थित खेर माई मढिय़ा का जवारा विसर्जन जुलूस सोमवार को राम नवमीं के पावन पर्व पर पूरी श्रद्धा, भक्ति व आस्था के साथ निकाला गया। जवारा विसर्जन जुलूस क्षेत्र स्थित खेरमाई मढिय़ा प्रांगण से रात 8 बजे प्रारंभ हुआ और ग्राम के प्रमुख मार्गों से होता हुआ देर रात सिमरौल नदी के किनारे स्थित हनुमान मंदिर व हनुमान घाट में आकर समाप्त हुआ। जहां जवारा विसर्जन के साथ ही नव दिवसीय नवरात्र पर्व का समापन हुआ। इसके पूर्व 6 अप्रैल को चैत्र नवरात्र पर्व की अष्टमी को खेरमाई मढिय़ा प्रांगण में कन्या भोज का आयोजन खेर माई मढिय़ा समिति के द्धारा किया गया। जिसमें भारी संख्या में पहुंची कन्याओं को कन्या भोज कराया गया। वहीं रामनवमीं के दिन आज 7 अप्रैल को श्री श्री 1008 दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन रखा गया। जिसमें भी भारी संख्या में श्रृद्धालुओं ने उपस्थित होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। रामनवमीं के पावन पर्व पर 7 अप्रैल को जवारा विसर्जन जुलूस रात 8 बजे खेरमाई मढिय़ा से प्रारंभ हुआ और पूरे गांव का भ्रमण करता हुआ सिमरौल नदी के हनुमान घाट में पहुंचा। जहां भक्तिभाव के साथ जवारों का विर्सजन किया गया। जवारा विसर्जन जुलूस में छोटे लाल बर्मन काली मां की वेशभूषा में आगें-आगें खप्पर खेलते हुए चल रहे थे जबकि उसके ठीक पीछे श्रृद्धालुओं की मंडली देवी भगत गाते हुए जुलूस को आगें बढ़ा रही थी। इसके बाद खेरमाई मढिय़ा के पंडा पूरन बर्मन बाना छेद कर पीछे जवारा कलश लेकर चल रहीं महिलाओं को दिशा दे रहे थे। छपरवाह जवारा विसर्जन समिति के बलराम पयासी, रमेश शुक्ला, कैलाश शुक्ला, महेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, पत्रकार विवेक शुक्ला, पूर्व पार्षद दिनेश पयासी, पूर्व पार्षद वीरेन्द्र मिश्रा, अधिवक्ता मनीष शुक्ला, रवीन्द्र शुक्ला, रघुनाथ शुक्ला, पारसमणि शुक्ला, प्रभूदत्त मिश्रा, शैलेष शुक्ला, सुधीर शुक्ला, कौशल पयासी, रामकिशोर पयासी, संतू पयासी, रमेश पयासी, मनीष पयासी, जूली शुक्ला, राजा शुक्ला, राहुल मिश्रा, मुनी मिश्रा, संजय शुक्ला, सतीश शुक्ला, रजनीश शुक्ला, कृपाशंकर शुक्ला, डॉ. संजय शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, सत्येन्द्र शुक्ला, हरभजन शुक्ला, संदीप शुक्ला(बंटी), प्रशांत शुक्ला (कोका), विनीत शुक्ला, जितेन्द्र शुक्ला, रवि शुक्ला, लल्ला शुक्ला, परसराम मिश्रा, सत्येंद्र तिवारी, आनंद शुक्ला, राकेश पयासी, मनु शुक्ला, राजा शुक्ला, पिंटू मिश्रा, अनिकेत शुक्ला, मोहन शुक्ला, विनोद शुक्ला, प्रमोद मिश्रा, विमोद मिश्रा, अनूप मिश्रा, अमन मिश्रा, सुनील तिवारी, सुनील पयासी, भल्लू पयासी, भूरा तिवारी, छोटा तिवारी, धनेन्द्र मिश्रा, अमित मिश्रा, ऋषि मिश्रा, छुट्टू शुक्ला, विकाश शुक्ला, राहुल शुक्ला, काशी चांद पयासी, अनमोल पांडे, शशांक शुक्ला, बुलबुल सिंह, कमलेश यादव, राजेश यादव, मुन्ना यादव, जिंदू यादव, संतोखी विश्वकर्मा, भगवानदास विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, संजू विश्वकर्मा, पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, टिल्लू उर्फ बसंत विश्वकर्मा, पप्पू विश्वकर्मा, किशन विश्वकर्मा, रमन विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, शीतल विश्वकर्मा, तेजी विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, रामसुजान विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा, चिल्लू बर्मन, बल्लू बर्मन, अनिल बर्मन, घुर्री बर्मन, मथुरा बर्मन, राममिलन चौधरी, घसीटा चौधरी, संतोष चौधरी सहित समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने रामनवमीं व जवारा विसर्जन जुलूस के र्निविध्न सम्पन्न होने पर क्षेत्रवासियों, प्रशासन, पुलिस व नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *