विजयराघवगढ़ पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया जब्त, भैंसवाही के आदिवासी मोहल्ले में गश्त के दौरान पकड़ा गया रेत से भरा ट्रैक्टर

कटनी। अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजयराघवगढ़ पुलिस ने ग्राम भैंसवाही के आदिवासी मोहल्ले से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस ने चालक के पास रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर बीएनएसएस एवं खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर को गश्त के दौरान पुलिस टीम को ग्राम भैंसवाही के आदिवासी मोहल्ले में लाल रंग का महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP 21 AB 0406 रेत से भरी ट्रॉली के साथ मिला। पुलिस ने जब चालक से रेत के परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे, तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर जब्त कर लिया।
मामले में ट्रैक्टर चालक संतोष आदिवासी, पिता स्वर्गीय कुसुम आदिवासी, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम भैंसवाही, थाना विजयराघवगढ़ के कब्जे से वाहन जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार, उक्त ट्रैक्टर का मालिक विनोद, पिता होरीलाल राय, निवासी भैंसवाही है। जब्त वाहन के संबंध में धारा 106 बीएनएसएस एवं खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, आरक्षक पप्पू प्रजापति एवं प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विजयराघवगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन पर अंकुश लगाने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *