विजयराघवगढ़ पुलिस ने जुआ खेलते 6 लोगों को पकड़ा, 14,380 रुपये नगद बरामद, देवराकला में कन्याशाला स्कूल के पास चल रहा था जुए का फड़

कटनी। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजयराघवगढ़ पुलिस ने ग्राम देवराकला में जुआ खेलते हुए छह लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14,380 रुपये नगद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम देवराकला में कन्याशाला स्कूल के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही विजयराघवगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शैलेन्द्र असाटी, भूरा कुशवाहा, सूरज गुप्ता, राजेश चौधरी, दीपक गुप्ता एवं कमलेश चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 14,380 रुपये नगद और ताश के पत्ते जब्त किए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में की गई। विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, सहायक उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक नीतेश सिंह एवं प्रधान आरक्षक मज्जू कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विजयराघवगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *