शातिर वाहन चोर ढीमरखेड़ा के सिलोडी चौकी पुलिस की गिरफ्त में, बाइक चोर से चोरी की दो बाइक बरामद

शातिर वाहन चोर ढीमरखेड़ा के सिलोडी चौकी पुलिस की गिरफ्त में, बाइक चोर से चोरी की दो बाइक बरामद

Oplus_131072

कटनी। ढीमरखेडा थाना अंतर्गत आने वाली सिलौडी चौकी पुलिस ने एक मोटर सायकिल चोर को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए वाहन चोर से चोरी की 2 मोटर सायकिल बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा चोरी की वारदातो को रोकने एंव चोरो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद प्रभात शुक्ला के निर्देशन में गत 26मई 25 को मोटर सायकिल चोरी के प्रकरण में आरोपी सुनील कोल पिता जवाहर कोल उम्र 25 साल निवासी ग्राम पडरिया थाना ढीमरखेडा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक गत 26 मई 25 को राहुल पाल पिता श्यामलाल पाल उम्र 23 निवासी ग्राम सिलौडी जिला कटनी ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि विगत 18 मई 25 को वह अपनी बुआ के लडके प्रवीण की शादी में ग्राम लालपुर प्रवीण की मो.सा. MP20NS5035 को लेकर गया था। रात्रि करीब 11 बजे मो.सा. को अपनी ससुराल ग्राम हरदुआ में घर के बाहर खडा कर दिया था। रात में करीब आधा पौन घंटे बाद जब वह बाहर आया तो देखा मो.सा. नही थी। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश की गई। गत 26 मई 25 को आरोपी सुनील कोल पिता जवाहर कोल उम्र 25 साल निवासी ग्राम पडरिया थाना ढीमरखेडा से कडाई से पूछताछ की गई। जिसने ग्राम लालपुर से मो.सा. क MP20NS5035, एंव अन्य स्थान से मो.सा. क. MP21MA8157 चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की गई दो मोटर सायकिल क. (1).MP20NS5035 एवं MP21MA8157 आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. मोहम्मद शाहिद, उनि विष्णुशंकर जायसवाल, प्र.आर. अतुल शर्मा, प्र.आर. मंगल विश्वकर्मा, आर. धर्मवीर सिंह, आर. रामसेवक विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post