नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे वाहन चोरियां, दो शातिर वाहन चोरों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के दो वाहन जब्त

नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे वाहन चोरियां, दो शातिर वाहन चोरों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के दो वाहन जब्त

Oplus_131072

कटनी। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर कार्यवाही करते हुए शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए चोरों से पुलिस ने लगभग 1 लाख 20 हजार रू मूल्य की दो चोरी की स्कूटी बरामद की है। पकड़े गए वाहन चोर नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने एवं लंबित चोरी के मामलों का शीघ्र खुलासा करने हेतु सख्त निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने सक्रिय मुखबिर तंत्र की मदद से चोरी की स्कूटी बरामद कर दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

गत 28 अप्रैल 2025 को राधाकृष्ण कॉम्पलेक्स, गर्ग चौराहा के पास से सुजुकी एक्सेस स्कूटी (MP21ZB 8964) चोरी हुई थी। इसी तरह 12 जून 2025 को गणेश चौक से सुजुकी बर्गमैन स्कूटी (MP21S 2541) चोरी की गई थी। इन घटनाओं के बाद वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए विशेष निगरानी एवं गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया। गत 13 जून 2025 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना एनकेजे क्षेत्र अंतर्गत बड़ी खिरहनी के दो युवक चोरी की स्कूटी लेकर घूम रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम को रवाना किया गया। पुलिस ने विनय चौधरी के पास से सुजुकी एक्सेस (MP21ZB 8964) एवं अंकित चौधरी के पास से सुजुकी बर्गमैन (MP21S 2541)

बरामद की गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि नशे की लत और पैसों की तंगी के कारण उन्होंने वाहन चोरी करने की योजना बनाई और इन दो घटनाओं को अंजाम दिया। चोरी के बाद वाहनों की नंबर प्लेट निकालकर उन्हें उपयोग में लाया जा रहा था तथा बेचने की फिराक में थे।

इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नेहा पच्चीसिया नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के प्र.आर. सूर्यकांत त्रिपाठी, सचिन राही, अनिल सेंगर, वीरेन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह, दीपक तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात की दिशा में निगम प्रशासन का एक और प्रभावी कदम, जिला न्यायालय क्षेत्र से प्रारंभ हुआ रोड मार्किंग कार्य, सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन को मिलेगा बढ़ावा