वर्तिका श्रीवास्तव को मिली नीट (NEET) में 9101वी रैंक, छात्रा ने माता-पिता सहित समाज का भी बढ़ाया मान

Oplus_131072

कटनी। वर्तिका श्रीवास्तव ने पहली बार में नीट (NEET) यूजी 2025 में 9101 वे ऑल इंडिया रैंक हासिल की जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। वह शहर के प्रीति श्रीवास्तव व स्व. विनय श्रीवास्तव की सुपुत्री हैं। देश भर में 20 लाख छात्रों में से वर्तिका श्रीवास्तव ने 9101वी ऑल इंडिया रैंक हासिल कर शहर व माता-पिता का गौरव बढ़ाया है। प्रतिभाशाली छात्रा वर्तिका 12th 90.4% एवं JEE mains में 97.7 परसेंटाइल हासिल किए हैं। वर्तिका अब मेडिकल शिक्षा की ओर आगे बढ़ेगी और अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार अपना करियर बनाएगी। वर्तिका की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत होगी और उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित करेगी। वर्तिका ने यह उपलब्धि हासिल कर अपने परिजनों व समाज का मान बढ़ाया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *