शराब पीकर गांव में मचाता था उत्पात , अवैध शराब का करता था विक्रय, ग्रामीणों ने की शिकायत, बहोरीबंद पुलिस ने भेजा जेल

कटनी। क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों एवं अवैध शराब विक्रय करने वालों के खिलाफ बहोरीबंद पुलिस लगातार कार्यवाहियों को अंजाम दे रही है। इसी क्रम में गत दिवस शराब का विक्रय करने के साथ-साथ गांव में उत्पात मचाने वाले एक बदमाश को ग्रामीणों की शिकायत के बाद बहोरीबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद अखिलेश दाहिया द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ लगातार क्षेत्र में धर- पकड़ की जा रही है।
इसी क्रम में गत दिवस ग्राम लालपुर से ग्राम वासियों के द्वारा शिकायत प्राप्त हुई कि गांव के ही 40 वर्षीय रामचंद्र ठाकुर पिता गुलजार सिंह ठाकुर के द्वारा शराब विक्रय किया जा रहा है। साथ ही वह आए दिन शराब पीकर गांव में उत्पात मचाता है और गाली गलौज करता है। ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बहोरीबंद के समक्ष पेश किया गया और जेल वारंट बनने पर उसे जिला जेल कटनी में दाखिल कराया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बहोरींबद अखलेश दहिया, प्र.आर. रमेश सिंह, आर. कोमल, शा. दीपक सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *