कटनी सिविल लाइन के खाली प्लॉट में मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, हत्या या कुछ और चर्चाएं सरगर्म

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन स्थित डॉ. वैश्य गली में रविवार को एक खाली प्लॉट में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही थी। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों को खाली प्लॉट से दुर्गंध आने पर संदेह हुआ। जब लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी तत्काल वार्ड पार्षद अवकाश जायसवाल को दी गई। सूचना मिलते ही पार्षद मौके पर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत कराया।
सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना करते हुए शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस हत्या सहित अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात शव की पहचान कराने और मामले की जांच में जुटी हुई है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *