विचाराधीन बंदी ने लगाया जेल में मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, जिला अस्पताल में कराया गया चिकित्सकीय परीक्षण

Oplus_16908288

विचाराधीन बंदी ने लगाया जेल में मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, जिला अस्पताल में कराया गया चिकित्सकीय परीक्षण

कटनी। कटनी जेल में आखिर चल क्या रहा है। कटनी जेल में पदस्थ स्टाफ की गतिविधियां इन दिनों सुर्खियों में है एक बार फिर कटनी जेल के प्रधान प्रहरी पर गंभीर आरोप लगे हैं। मल्लापुरम गोल्ड लोन डकैती प्रकरण में आरोपी एवं वर्तमान में जिला जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदी गोलू राय, निवासी फुलवारी शरीफ (बिहार) ने जेल कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार 3 जून को उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने कथित रूप से मारपीट और रिश्वत मांगने के आरोप लगाए।
जानकारी के अनुसार गोलू राय ने आरोप लगाया कि प्रधान प्रहरी राजभान दुबे के द्वारा उससे 20 हजार रुपये की मांग की गई थी। बंदी का आरोप है कि मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ मारपीट की गई। बंदी ने यह भी आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान उसके बयान दर्ज नहीं होने दिए गए। उसने दावा किया कि इस दौरान जेल कर्मियों एवं कोतवाली थाने के कुछ पुलिसकर्मी मौजूद थे। दूसरी ओर, समाचार लिखे जाने तक जेल प्रशासन और संबंधित पुलिस अधिकारियों की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि गोलू राय मल्लापुरम गोल्ड लोन डकैती मामले में आरोपी है और वर्तमान में जिला जेल में विचाराधीन बंदी के रूप में निरुद्ध है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच और संबंधित अधिकारियों के स्पष्टीकरण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post