मुस्कान विशेष अभियान के तहत बहोरीबंद पुलिस ने नाबालिक लड़की को किया दस्तयाब, परिजनो के किया सुपुर्द

कटनी। मुख्यमंत्री की मंशानुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा 1 नवंबर से 30 नवंबर तक मुस्कान विशेष अभियान संचालित किया जा रहा हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की अधिक से अधिक दस्तयाबी करना है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अति.पु. अधीक्षक डाँ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद अखलेश दाहिया एंव उनकी टीम व्दारा आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग गुमशुदा लड़की को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
जानकारी देते हुए बहोरीबंद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने बताया कि 2 मई 25 को थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई की उसकी 17साल 11 माह की नाबालिग लड़की घर से बिना बताऐ कही चली गई है। बहोरीबंद पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान अपह्ता की तलाश कर आज 3 नवंबर 25 को अपह्ता की दस्तयाबी हैदराबाद ( आंध्रप्रदेश ) से की गई और अपह्ता को परिजनो के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि मां ने घर मे बर्तन मांजने का काम करने की बात से नाराज होकर वह बिना बताये घर से चली गई थी। कार्यवाही मे निरीक्षक थाना प्रभारी अखलेश दाहिया, उप निरीक्षक धनंजय पांडे, महिला प्रधान रक्षक वंदना ऊईके, महिला आरक्षक वंदना रजक, आर. कोमल शा. बृजेश की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *