एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ पौधारोपण

कटनी। शासन के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, माधव नगर, कटनी में विद्यालय के प्राचार्य एम. किंडो के जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ हरित वातावरण को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नाशपाती, नींबू, अमरूद सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सच्चिदानंद पांडेय, सहायक संचालक राजेश अग्रहरि, प्राचार्य आलोक पाठक सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संध्या बेन, शैलबाला मैथ्यूज, रामसिंह बागरी, रमेश सिंह, समिधा त्रिपाठी, रामवती तुड़हा, डॉ. परवीन खान, वर्षा गौतम, रूबी भोजक, सपना मिश्रा, नेहा अग्रवाल, राजीव रंजन, विक्रम असीम, आभा गौतम, नेहा सोनी, रानी बरकड़े, शैलेंद्र पटेल, उमेश विजयकर, विनीत, विवेक तिवारी, पदम पटेल, अनूप पांडेय, पूर्णेश उइके, रोहित, प्रदीप, अमर, रामेश्वर, विजय सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पौधारोपण के उपरांत प्राचार्य एम. किंडो का जन्मदिवस पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल एवं फूलमाला भेंट कर गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। उपस्थित सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *