दिव्यांगजनों को एडिप योजनांतर्गत सहायक उपकरण एवं कृतिम अंग प्रदान करने हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन, सिविल लाईन स्थित डी.डी.आर.सी कार्यालय में कल आयोजित होगा शिविर

Oplus_0

दिव्यांगजनों को एडिप योजनांतर्गत सहायक उपकरण एवं कृतिम अंग प्रदान करने हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन, सिविल लाईन स्थित डी.डी.आर.सी कार्यालय में कल आयोजित होगा शिविर

Oplus_131072

कटनी। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा भारत सरकार की एडिप योजनांतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं कृतिम अंग प्रदान करनें के उद्धेश्य से परीक्षण शिविर का आयोजन मंगलवार 27 मई को दोपहर 10 बजे से शाम 4 बजे तक सिविल लाईन कटनी स्थित डी.डी.आर.सी परिसर में किया जाना प्रस्तावित है।

निगमायुक्त ने व्यवस्थाओं हेतु अधिकारियों को सौंपे दायित्व

आयुक्त नीलेश दुबे ने चिन्हांकन शिविर के कुशल आयोजन हेतु सभी व्यवस्थाओं को समय सीमा में पूर्ण किए जाने हेतु आदेश जारी करते हुए अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।

आयुक्त श्री दुबे द्वारा जारी आदेश के तहत शिविर स्थल में पेयजल व्यवस्था हेतु स्टाल लगाकर पानी की व्यवस्था एवं आवश्यकतानुसार टैंकर उपलब्ध कराने हेतु अभिषेक अरजरिया प्र सहायक टैंकर की ड्यूटी लगायी गई है एवं शिविर स्थल में पर्याप्त साफ-सफाई व्यवस्था हेतु स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक एवं वार्ड दरोगा की ड्यूटी लगायी है।

इसके साथ ही उपेन्द्र तिवारी एवं सुनील कुमार जार को शिविर स्थल पर उपस्थित होकर पंजीयन संबंधी कार्यवाही के दायित्व सौंपे गए हैं।

माटराईज्ड ट्राईसाईकिल हेतु ये दस्तावेज आवश्यक

भारत सरकार की एडिप योजनांतर्गत दिव्यांगजनों के लिए माटराईज्ड ट्राईसाईकिल प्राप्त करनें हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी 80 प्रतिशत का डिजिटल दिव्यांगता का प्रमाण पत्र आवश्यक है। इसके अतिरिक्त आय प्रमाण पत्र के तहत सभी स्त्रोतों से मासिक आय 22500 रूपये प्रतिमाह से कम होना आवश्यक है। इस हेतु राजस्व विभाग, माननीय सांसद, विधायक या वार्ड पार्षद द्वारा आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते है।

सहायक उपकरण प्राप्त करनें हेतु आवश्यक दस्तावेज

एडिप योजनांतर्गत सहायक उपकरण प्राप्त करनें के लिए दिव्यांगजनों को पहचान पत्र, आधार कार्ड, ई-के.वाय.सी युक्त समग्र आई.डी, डिजिटल दिव्यांगता प्रमाण अथवा यू.डी.आई.डी कार्ड सहित पासपोर्ट साईज की दो फोटो और सक्रिय मोबाईल नंबर होना आवश्यक है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟लागा वर्दी में दाग?🌟 एक और संगीन आरोपों से घिरी सीएसपी?, हड़प ली आरोपी की जमीन?, आई जी ने शुरू कराई जांच, देश में पहली बार आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल, जांच के घेरे में विवेचना, न्यायालय में पहुंचा परिवाद

ओवरलोडिंग, बिना नंबर वाले वाहनों एवं स्‍कूल बसों के विरूद्ध चलायें जांच अभियान, बैठक में कलेक्‍टर ने दिये निर्देश, शिक्षा परिसरों के आस-पास नशे के कारोबार में लिप्‍त दुकानों की करें जांच