अमृत हरित महाअभियान के तहत आज अमकुही फिल्टर प्लांट में होगा वृहद पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निगमायुक्त तपस्या परिहार की अनूठी पहल

अमृत हरित महाअभियान के तहत आज अमकुही फिल्टर प्लांट में होगा वृहद पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निगमायुक्त तपस्या परिहार की अनूठी पहल

कटनी। पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा ‘अमृत हरित महाअभियान’ के अंतर्गत शुक्रवार 7 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे अमकुही फिल्टर प्लांट परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से नगर निगम शहर में अधिकाधिक पौधारोपण कर हरित एवं पर्यावरण अनुकूल कटनी के निर्माण की दिशा में जनसहभागिता को बढ़ावा देगा।
निगमायुक्त तपस्या परिहार ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की है कि वे इस अभियान में सहभागी बनकर कम से कम एक पौधा अवश्य रोपें तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प लें। नगर निगम प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर इस जन-आंदोलन को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। निगम का मानना है कि जनसहभागिता से ही कटनी को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध शहर बनाया जा सकता है। अमृत हरित महाअभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो प्रकृति संरक्षण के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का भी सशक्त संदेश देगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post