ऑपरेशन शिकंजा के तहत निवार पुलिस ने की कार्रवाई, 4 आरोपियों से 74 पाव अवैध शराब जब्त

कटनी। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत निवार पुलिस ने ग्राम टेढ़ी, शाहपुर और लालपुर में दबिश देकर चार आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 74 पाव अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹8,100 बताई गई है, जब्त की। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में अकाली सिंह निवासी टेढ़ी से 24 पाव, सुनीता बाई निवासी टेढ़ी से 16 पाव, गणेश साहू निवासी शाहपुर से 15 पाव और माया बाई बर्मन निवासी लालपुर से 19 पाव शराब बरामद की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक अजाक शिवा पाठक के मार्गदर्शन और माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। निवार चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। चारों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति और आरक्षक वकील यादव की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *