ऑपरेशन शिकंजा के तहत निवार चौकी पुलिस ने की कार्रवाई, अवैध शराब पिलाने-बेचने वाले चार आरोपी गिरफ्त में

कटनी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत निवार चौकी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब पिलाने और बेचने वाले चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी संजय दुबे के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई को सूचना मिली कि निवार देसी शराब दुकान के पास विनय कुमार कोल (38) और भारत कोल (22) अपनी टपरिया में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।
इसके अलावा भ्रमण के दौरान ग्राम बिछुआ और मोहार टोला में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरवन प्रसाद लुनिया (30) एवं किशन लाल लोहार (40) को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 5-5 लीटर देसी हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति, गौरव सेन, देवेश कुमार तथा आरक्षक अरविंद कुशवाहा, वकील यादव और शुभम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *