आपरेशन मुस्कान के तहत रीठी पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, स्कूलों ग्रामों में लोगों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डहेरिया, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उषा राय के मार्गदर्शन में रीठी थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद शाहिद एवं उनके स्टाप ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत आज 29 नवंबर को थानांतर्गत आने वाले विभिन्न स्कूलों, गांवो व स्थानों में जाकर मुस्कान अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए, बालक, बालिकाओं व लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया।
जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि किसी के बहकावे में न आएं, सायबर संबंधी अपराधों से सतर्क रहें, बेड टच-गुड टच, अनजान व्यक्तियों से संपर्क न बनाएं, परिजनों से हर विषय पर सलाह-मश्वरा करें इसके साथ ही विभिन्न जानकारियों से जनमानस को अवगत कराते हुये सतर्कता और सजगतापूर्ण रहने की समझायश दी गयी। कार्रवाई में निरीक्षक मोहम्मद शाहिद, उनि विनोद पटेल, उनि दिनेश चौहान, प्रआर. अजय मेहरा, अमन सिंह, ज्ञानेंद्र चौधरी की अहम भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *