ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा नाबालिग बालिका सुरक्षित बरामद, शिरडी (महाराष्ट्र) से लाई गई वापस, बिलहरी पुलिस की तत्परता

कटनी। कुठला थाना अंतर्गत चौकी बिलहरी पुलिस ने एक सराहनीय कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र के शिरडी से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को फरियादी द्वारा बिलहरी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में गुमशुदा बच्चों की शीघ्र तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय एवं उनकी टीम ने सतत प्रयास और तकनीकी सहायता के माध्यम से बालिका की लोकेशन शिरडी (महाराष्ट्र) में ट्रेस की। तत्पश्चात टीम ने मौके पर पहुंचकर बालिका को सकुशल दस्तयाब किया और वैधानिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। बालिका के सुरक्षित लौटने पर परिजनों के चेहरे पर खुशी और राहत साफ देखी गई। पुलिस की इस तत्परता से एक बार फिर “ऑपरेशन मुस्कान” की सफलता सामने आई है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव, आरक्षक सौरभ जैन एवं विकास कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *