ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुजरात से अपहृत बालिका सकुशल बरामद, बरही पुलिस को मिली सफलता

Oplus_16908288

ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुजरात से अपहृत बालिका सकुशल बरामद, बरही पुलिस को मिली सफलता

कटनी। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बरही पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए अपहृत बालिका को गुजरात के बेला गांव रोड, पोलो सर्कल, थाना मोरवी तालुका क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अपहृत बच्चों की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बरही अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना बरही के अपराध क्रमांक 275/2026, धारा 137(2) बीएनएस के मामले में कार्रवाई करते हुए बालिका को गुजरात से सुरक्षित बरामद किया।
बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लंबे समय बाद अपनी बेटी के सकुशल मिलने पर परिजनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने कटनी पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद कुमार चौबे, उप निरीक्षक अश्वनी यादव तथा एनआरएस शिवम पटेल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत एवं लापता बच्चों की तलाश और उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post