ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़वारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तमिलनाडु से दो नाबालिग बालिकाएं दस्तयाब

कटनी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़वारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में लापता हुई दो नाबालिग बालिकाओं को तमिलनाडु से सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से दोनों मामलों में कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक 10 सितंबर 2026 को दर्ज अपराध क्रमांक 529/2026 में 15 वर्षीय नाबालिग के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने बालिका को तमिलनाडु से 28 सितंबर को दस्तयाब किया और सकुशल परिजनों को सौंप दिया।
इसी तरह 17 अप्रैल 2026 को दर्ज अपराध क्रमांक 247/2026 में 17 वर्षीय नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में भी धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने साइबर सेल की सहायता से बालिका का पता लगाया और 28 सितंबर को तमिलनाडु से उसे सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। दोनों मामलों में पुलिस टीम की कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णुशंकर जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक मोनेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक दानबहादुर सिंह, महिला आरक्षक रुपाली यादव तथा साइबर सेल के आरक्षक शुभम गौतम एवं दीपक शर्मा की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *