ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़वारा पुलिस ने नाबालिग बालिका को 24 घंटे में किया दस्तयाब

Oplus_16908288

कटनी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़वारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को महज 24 घंटे के भीतर दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालक-बालिकाओं की तलाश एवं दस्तयाबी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक, 8 सितंबर 2026 को फरियादी ने थाना बड़वारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। शिकायत पर थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 516/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। नाबालिग की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से लगातार प्रयास करते हुए 9 सितंबर 2026 को 24 घंटे के भीतर बालिका को दस्तयाब कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप, सउनि मोनेन्द्र सिंह, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत एवं साइबर सेल के आरक्षक शुभम गौतम की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *