अवैध बोरवेल खनन के खिलाफ उमरियापान पुलिस ने की कार्रवाई, मशीन जब्त, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

Oplus_16908288

अवैध बोरवेल खनन के खिलाफ उमरियापान पुलिस ने की कार्रवाई, मशीन जब्त, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

कटनी। जिले के उमरियापान थाना क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोरिंग मशीन जब्त की है। बिना सक्षम अनुमति के कराए जा रहे बोरवेल खनन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के निर्देशन तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम टोला निवासी छोटू लोधी अपने घर की बाड़ी में बिना अनुमति बोरवेल खनन करा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां बोरिंग मशीन क्रमांक KA 01 MH 6166 से खनन कार्य जारी पाया गया। मौके पर मौजूद चालक रामभजन कोल (39 वर्ष), निवासी ग्राम मजौली थाना सिहोरा से अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने बताया कि वह मशीन एजेंट रामभूषण मिश्रा निवासी ग्राम हरदुआ, सिहोरा के कहने पर मजदूरी पर यह कार्य कर रहा था।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बोरिंग मशीन को जब्त कर लिया। जांच में कलेक्टर द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर थाना उमरियापान में अपराध क्रमांक 179/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मशीन चालक रामभजन कोल, मकान मालिक छोटू लोधी तथा मशीन एजेंट रामभूषण मिश्रा के विरुद्ध धारा 223 बीएनएस एवं म.प्र. पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 9 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल के निर्देशन में स.उ.नि. कोदूलाल दाहिया एवं सउनि गया प्रसाद मंगोरे की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post