उमरियापान पुलिस ने 17 वर्षीय बालक को तलाश कर किया परिजनों के सुपूर्द, बालक को सुरक्षित पाकर परिजनों के खिले चेहरे

कटनी। लगभग डेढ़ माह पूर्व लापता हुए एक 17 वर्षीय नाबालिग बालक को तलाश कर उमरियापान पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया है। पुलिस के मुताबिक 1 सितंबर 25 को बालक लापता हो गया था जिसे सुरक्षित तलाश कर परिवार वालों के सुपुर्द किया गया है। जानकारी देते हुए उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक वृद्ध ने बताया की विगत 1 सितंबर 25 की सुबह 11 बजे उसका 17 वर्षीय नाती घर से बाजार जाने कहकर गया था जो घर वापस नहीं आया। रिपोर्ट पर थाना उमरियापान में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के दिशा निर्देशन मे थाना उमरियापान पुलिस ने गुमशुदा, अपहृत बालक की तलाश हेतु टीम तैयार कर अपहृत बालक की तलाश की गई। तकनीकी सूत्रों के आधार पर बालक के दिल्ली में होने की सूचना प्राप्त हुई। उमरियापान पुलिस ने अपहृत बालक को दस्तयाब कर परिजनों को सुपूर्द किया। गुम हुये बालक को पुलिस की तत्परता से मिलने पर परिजन बहुत खुश हुये व पुलिस का आभार व्यक्त किया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी उप.निरी. दिनेश तिवारी, प्र.आर.आशीष मेहरा, प्र.आर.अजय तिवारी, प्र.आर. अजय सिंह, आर. योगेश पटेल, आर.जगन्नाथ सिंह, आर. अनिल पांडेय व थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *