उमरियापान पुलिस ने तीन गुमशुदा लोगों को सुरक्षित पहुंचाया परिवार के पास, लापता बच्चों के वापस मिलने से खिले परिजनों के चेहरे

उमरियापान पुलिस ने तीन गुमशुदा लोगों को सुरक्षित पहुंचाया परिवार के पास, लापता बच्चों के वापस मिलने से खिले परिजनों के चेहरे

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा चलाए जा रहे नाबालिक बालक, बालिकाओं की दास्यबी के विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत उमरियापान पुलिस ने विशेष सफलता हासिल की है। उमरियापान पुलिस ने तीन नाबालिक बच्चियों को सुरक्षित दस्तयात कर परिजनों के सुपुर्द किया है।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए उमरियपान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्रीरंजन के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दिए गए निर्देशों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद प्रभात कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में उमरियापान पुलिस ने अपहृत बालिकाओ, गुम एवं गुम महिला को दस्तायाब किया है। दस्तयाबी उपरांत गुमशुदा बालिकाओं एवं महिला को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया है। बालिकाओ के मिलने पर परिजनों ने थाना उमरियापान पुलिस के कार्य की सराहना की है।

कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप.निरीक्षक. दिनेश तिवारी, भरत सिंह मार्को, सहा.उप.नि. कोदूलाल दाहिया, गया प्रसाद मगोरे, प्र.आर. अजय तिवारी, मुकेश सिंह, योगेंद्र सिंह, अजय सिंह, आशीष झारिया, आरक्षक योगेश पटेल, मोहन मुवेल, मनोज कुम्हारे, जगन्नाथ सिंह, अनिल पांडेय, सैनिक संतोष दुबे, देवेंद्र बाजपेई, साइबर सेल से प्रशांत विश्वकर्मा और सतेंद्र राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post