बका लेकर आतंक मचाते युवक को उमरियापान पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा क्षेत्र में अमन शांति कायम रखते हुए असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने प्रभावी कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद प्रभात कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना उमरियापान पुलिस ने ईलाका भ्रमण के दौरान ग्राम हरदी मोड नारायण पटेल के प्लाट के सामने बका लेकर आतंक मचाते एक युवक को गिरफ्तार किया।

भ्रमण के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि आम रोड पर एक व्यक्ति अबैध रूप से बका लिये आने जाने वाले लोगो को गाली गुप्तार कर डरा धमका कर मारने पीटने की धमकी दे रहा है। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक कोदूलाल दाहिया ने हमराह स्टाफ के साथ  ग्राम हरदी मोड नारायण पटेल के प्लाट के सामने आम रोड पर घेराबंदी कर दिनेश कुमार मेहरा पिता राजेन्द्र मेहरा उम्र 25 वर्ष नि. ग्राम हरदी थाना उमरियापान को बका सहित गिरफ्तार किया।  पकड़े गए आरोपों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कार्यवाही में थाना प्रभारी उप.निरी. दिनेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक कोदूलाल दाहिया, कार्य.प्र.आर. आशीष झारिया, कार्य.प्र.आर. अजय सिंह, आर. जगन्नाथ सिंह, आर. सतेन्द्र चैरसिया, आर. मोहन मुवेल, आर. रोहित झारिया, सैनिक संतोष दुबे की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *