उमरियापान पुलिस ने किया अवैध रुप से बका लेकर घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा क्षेत्र में अमन शांति कायम रखते हुए असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही किए जाने निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद प्रभात कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना उमरियापान पुलिस द्वारा ईलाका भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि क्यूली तलाब के पास टोला आम  रोड पर एक व्यक्ति अबैध रूप से बका लिये आने जाने वाले लोगो को गाली गुप्तार कर डरा धमका कर मारने पीटने की धमकी दे रहा है। सूचना पर कार्य.प्र.आर. आशीष झारिया हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ क्यूली तलाब के पास टोला आम  रोड पर रोहित उर्फ सतीष कोरी पिता धर्मेन्द्र कोरी उम्र 24 साल नि. ग्राम खबरा थाना मझगंवा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार बका जब्त कर उसके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से माननीय न्यायालय के आदेश से उसे जिला जेल कटनी में दाखिल किया गया है।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप.नि. दिनेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक कोदूलाल दाहिया, कार्य. कार्य.प्र.आर. आशीष झारिया, कार्य.प्र.आर. अजय सिंह, आर. सतेन्द्र चैरसिया, आर. मोहन मुवेल, आर. रोहित झारिया, सै. संतोष दुबे की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *