अवैध शराब बेचने वालों पर उमरियापान पुलिस ने कसा शिकंजा, चार ठिकानों में मारी रेड, अवैध शराब सहित पकड़े गए आरोपी

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डहरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद के दिशा निर्देशन मे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना स्तर पर अलग अलग क्षेत्र में उमरिया पान पुलिस ने रेड कार्यवाही को अंजाम दिया। अपराध की रोकथाम हेतु दबिश देकर अवैध शराब बेचने वाले आरोपियों ग्राम बरेली के तारा चंद पिता स्व. तेजी लाल पटेल उम्र 55 साल,  ग्राम बरही के छेदी लाल पिता बाबू लाल कोल उम्र 50 साल, ग्राम पचपेड़ी के विनोद पिता चंद्रिका बर्मन उम्र 40 वर्ष, ग्राम टोला के किशोरी पिता सुखलाल बसोर उम्र 50 वर्ष के कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब, 12 पाव देशी शराब कीमत 2700 रुपए की जप्त कर उक्त आरोपियो के विरूद्ध म.प्र. आबकारी अधि. के अन्तर्गत कार्यवाही की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी उप.निरी. दिनेश तिवारी, स.उ.नि कोदू लाल दहिया, प्र.आर. योगेंद्र सिंह, प्र.आर. अजय तिवारी, आर. मोहन मुवेल, सैनिक संतोष दुबे की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *