कटनी-शहडोल मार्ग पर सुर्खी मोड़ के पास बस की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

कटनी। कटनी-शहडोल सड़क मार्ग पर एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुर्खी मोड़ के पास रविवार शाम बस की ठोकर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल सावन कोल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान करन कोल और अनुराग कोल के रूप में हुई है। तीनों युवक ग्राम सुर्खी पोंडी के निवासी बताए गए हैं। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एनकेजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों व शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दो युवकों की असमय मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *