3 साल और 8 साल से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, डकैती व मारपीट के मामलों में भेजे गए जेल, माधवनगर पुलिस को मिली सफलता

Oplus_16908288

कटनी। थाना माधवनगर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी (अजाक) शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।
पुलिस ने निशांत उर्फ सरकार उर्फ प्रियांशू मिश्रा (23) निवासी लखेरा, थाना रंगनाथ को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले करीब तीन वर्षों से फरार था। उसके खिलाफ थाना माधवनगर में डकैती और डकैती की योजना बनाने जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से स्थायी वारंट भी जारी किया गया था। वहीं, अजीत सिंह (27) निवासी संजय नगर, थाना माधवनगर को भी गिरफ्तार किया गया। वह मारपीट के एक मामले में करीब आठ वर्षों से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध भी थाना माधवनगर में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं तथा न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। लगातार तलाश के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में प्र.आर. कमलेश बैरागी, राहुल सिंह, विनोद विश्वकर्मा, आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, आरक्षक सुभाष यादव तथा आरक्षक शुभम गौतम (सायबर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *