चोरी के दो सनसनीखेज मामलों का खुलासा कर सकती है कुठला पुलिस, एसपी के नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई दो चोरियों में त्वरित कार्यवाही करते हुए कुठला पुलिस आरोपियों तक पहुंच चुकी है। इस मामले में आज कुठला पुलिस किसी भी समय बड़ा खुलासा कर सकती है।
विश्वशनीय सूत्रों के मुताबिक चोरों ने दो दिन पहले थाना क्षेत्र से एक ट्रक गायब कर दिया था एवं इसके अलावा एक स्टॉकिस्ट के यहां दरवाजा तोड़कर नगद 90000 की चोरी की थी। इस मामले में पुलिस को चोरों का सुराग लग चुका है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में कुठला पुलिस के द्वारा किया जा सकता है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *