रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र से अचानक लापता हुई दो बालिकाएं मैहर शारदा माता मंदिर के पास मिली, पुलिस ने सकुशल पहुंचाया घर

रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र से अचानक लापता हुई दो बालिकाएं मैहर शारदा माता मंदिर के पास मिली, पुलिस ने सकुशल पहुंचाया घर

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय कुमार विश्वकर्मा द्वारा अपहृत बालक, बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। प्राप्त निर्देशों के तहत रंगनाथन नगर पुलिस ने दो बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर उन्हें उनके परिवार वालों के।सुपुर्द किया है।
जानकारी देते हुए रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि 08 सितंबर 2025 को एक महिला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई की उसकी 14 साल 06 माह की बालिका घर से लापता है, जिसका कोई पता नही चल रहा है। इसी तरह 8 सितंबर 25 को थाना क्षेत्र में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा की मेरी बालिका घर से लापता है जिसका कोई पता नही चल रहा है। उक्त दोनो मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने पुलिस टीम गठित की एंव बालिका के संबध में पता किया जा रहा था जिसकी कोई जानकारी नही लग रही थी। कडी मशक्कतो के बाद जानकारी लगी कि उक्त दोनो बालिका मैहर जिले में है।

थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने पुलिस अधीक्षक कटनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी को मामले की जानकारी दी। अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर के द्वारा तुरंत टीम के साथ मैहर शारदा माता मंदिर के पास से उक्त दोनो गुमशुदा बालिका को दस्तयाब किया गया। उन्हें सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया।।करवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव, सउनि सतीश जाटव, प्र.आर. अनिल विश्वकर्मा, आर. रोहित, म.आर. रूचिका एंव सायबर सेल आर. अजय शंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟जन्मदिन विशेष🌟 जनसेवा की अनोखी मिसाल, पार्षद प्रियंका बिट्टू जनसेवा के लिए हर पल रहती है तत्पर, बनाई अलग पहचान, पति की प्रेरणा ने दी जीवन को नई राह, वेतन सेवा को करती है समर्पित, पढ़े खबर विशेष…