शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने के आरोप में महिला सहित दो गिरफ्तार, निवार पुलिस ने दबोचा, न्यायालय ने भेजा जेल

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र की चौकी निवार पुलिस ने शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने के आरोप में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर उपद्रव करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर 2026 को आरोपी दशरथ सिंह (55), पिता बाबूलाल और बदली बाई (36), पति दशरथ सिंह, दोनों निवासी निवार, थाना माधवनगर, कटनी को अपराध क्रमांक 989/26 के तहत धारा 296(बी), 119(1) एवं 351(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने के आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया। पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक गौरव, देवेश कोस्टा तथा आरक्षक अरविंद की मुख्य भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *