ग्राम बिछुआ में उपद्रव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, निवार पुलिस ने दबोचा, न्यायालय में किया पेश
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में उपद्रवियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने ग्राम बिछुआ में उपद्रव करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी निवार प्रभारी सउनि अंजनी मिश्रा द्वारा कार्रवाई की गई।
आज 25 मई 2026 को पुलिस ने ग्राम बिछुआ निवासी मदन मोहन मिश्रा एवं बुद्धु काछी को उपद्रव करने के आरोप में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को विधिवत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी, आरक्षक अरविंद एवं वकील यादव की विशेष भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।








