निवार में उपद्रव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र की चौकी निवार पुलिस ने ग्राम निवार में उपद्रव करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में उपद्रव करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजा क शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी निवार प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा द्वारा कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर 2026 को ग्राम निवार में उपद्रव करने के मामले में दो व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में कारण धुर्वे (20), पिता दशरथ धुर्वे तथा उमेश सिंह (48), पिता चमरू सिंह, दोनों निवासी ग्राम निवार, थाना माधवनगर, कटनी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार सउनि अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक अंकित दुबे, गौरव सेन, देवेश कोस्टा तथा आरक्षक अरविंद वकील यादव की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *