बका लहराकर उपद्रव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

Oplus_16908288

बका लहराकर उपद्रव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

कटनी। जिले के माधवनगर थाना अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने क्षेत्र में उपद्रव कर माहौल बिगाड़ने वाले दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार सउनि अंजनी मिश्रा ने टीम के साथ कार्रवाई की।
पुलिस ने ग्राम बड़खेड़ा निवासी धनीराम यादव (43) को बका लहराकर उपद्रव करने पर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। वहीं ग्राम भनपुरा नंबर-1 में उपद्रव कर रहे प्रेमलाल विश्वकर्मा (48) को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को 11 मई 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक गौरव, मनीष, आरक्षक अरविंद एवं वकील यादव की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post