महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले 5 हजार के इनामी फरार दो आरोपी गिरफ्तार, कुठला पुलिस को मिली सफलता

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा अपराध समीक्षा बैठक में लंबित अपराधों के मामलों का निराकरण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा द्वारा थाना क्षेत्र के लंबित अपराधों की समीक्षा कर आरोपियों की तलाश करते हुए एक महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

आप को बता दें कि विगत वर्ष 2024 में थाना कुठला में मृतिका श्रीमति शशि सेन पति मुरलीधर सेन उम्र 40 साल निवासी गली नंबर 4 सत्संनगर थाना कुठला जिला कटनी ने अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जाँच में यह सामने आया की सोनू विश्वकर्मा, सौरभ चौधरी, अम्बर सिंह एवं गोलू उर्फ भोलू उर्फ पुरुषोत्तम पाठक के द्वारा मृतिका शशि सेन को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी गोलू उर्फ भोलू उर्फ पुरुषोत्तम पाठक पिता स्व0 रविशंकर पाठक उम्र 24 साल निवासी पन्ना मोड़ एयरटेल टावर के पास थाना कुठला को गिरफ्तार किया गया, लेकिन मामले के अन्य आरोपी फरार थे। जिनकी तलाश लगातार की जा रही थी। गत 24 अप्रैल को आरोपी सोनू विश्वकर्मा पिता नरेश विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी गटागट फैक्ट्री के पीछे तिलक कालेज रोड थाना एनकेजे एवं सौरभ चौधरी पिता जगदीश चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी दुर्गा चौक बड़ी खिरहनी वैष्णव माता मंदिर के पास थाना एनकेजे जिला कटनी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र व उनकी टीम उप निरीक्षक विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक नन्दकिशोर अहिरवार, राहुल सिंह, आरक्षक विजय प्रजापति, अजय पाठक व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *