विजयराघवगढ़ किले में शान से लहराया तिरंगा, विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने किया ध्वजारोहण, विधायक ने क्षेत्र वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, विधानसभा विकास के विजन को रखा सामने
कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने ऐतिहासिक विजयराघवगढ़ किला परिसर पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज को सलामी देने के साथ राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता एवं राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को दोहराया।
क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार पहली प्राथमिकता
अपने उद्बोधन में विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने विजयराघवगढ़ विधानसभा के समग्र एवं संतुलित विकास के विजन को सामने रखा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना, बेहतर सड़क एवं पुल निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्र होने कृषि की मूल आवश्यकताओं खेतों तक बिजली और पानी की पहुंच सुलभ बनाने के प्रयासों के तहत उन्होंने विधानसभा के 1 लाख एकड़ भूमि को सिंचित बनाने के संकल्प के तहत (2 सालों में 159 कृषि ट्रांसफार्मर,खम्बे लाइन स्थापित हो गए हैं या प्रक्रियाधीन होने के बाद 82 अतिरिक्त कृषि ट्रांसफार्मर अगले एक साल में स्थापित हो जाएंगे) प्रयास अब धरातल पर मूर्तरूप लेते दिखाई देने लगे है।
किसानों के लिए करोड़ों की सिंचाई परियोजना की सौगात
नर्मदा नहर से मिलने वाले पानी से विधानसभा के विजयराघवगढ़ क्षेत्र के लेकर कारीतलाई क्षेत्र के गांवों तक 45 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी। 600 करोड़ की लगत वाली बरही सूक्ष्म दाब परियोजना से 46 ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। 50 करोड़ की लागत की धनवाही परियोजना से पूरा इटौरा क्षेत्र लाभान्वित होगा। धनवाही सूक्ष्म उद्यम सिंचाई परियोजना से 30 ग्राम पंचायतों की 50 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी। इसी तरह महानदी और उमराड नदी से भी लिफ्ट एरिकेशन से पानी सिंचाई की नई योजना पर कार्य चल रहा है। श्री पाठक ने कहा कि महानदी, उमड़ार संगम परियोजना 500 करोड़ की है जो लोगों के लिए वरदान साबित होगी। बरगी परियोजना(दाईं तट) से बम्होरी, कारीतलाई क्षेत्र की करीब 45000 एकड़ भूमि सिंचित होगी।
उच्च स्तरीय पुल निर्माण से आवागमन होगा सुगम
विधायक श्री पाठक ने घुनसुर-मुहास कटनी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण, दोनों तरफ 4-4 किलोमीटर रोड निर्माण (लागत 09 करोड़), बकेली-गुडेहा महानदी पुल और दोनों तरफ 4-4 किलोमीटर सड़क निर्माण (लागत-31 करोड़), घुनौर-खेरवा नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण (लागत 21 करोड़) स्वीकृत होने की जानकारी विधायक श्री पाठक द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ आगामी समय में भी विजयराघवगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।
क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाना मेरा लक्ष्य
विधायक श्री पाठक ने कहा कि विजयराघवगढ़ की ऐतिहासिक पहचान के साथ आधुनिक विकास को जोड़ते हुए विधानसभा क्षेत्र को सुविधा संपन्न और आत्मनिर्भर बनाना उनका लक्ष्य है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विधायक संजय सत्येंद्र पाठक
जनपद अध्यक्ष सुधा कोल, उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे, कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष पलक ग्रोवर, उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन, कैमोर नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष केवट, भाजपा नेता अजय शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मनीष मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री मनीष देव मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनीता दाहिया, मंडल अध्यक्ष श्रीराम सोनी,
अरविंद बड़गैयां, नमित ग्रोवर, एसडीएम विवेक गुप्ता, तहसीलदार मनीष शुक्ला, एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे, सीईओ व्रतेश जैन, टी आई अभिषेक चौबे, बीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार, बीआरसीसी सी एस मरकाम, एक्सीलेंस स्कूल की प्रभारी प्राचार्य प्रतिभा सिंह, अधिवक्ता राजा उरमलिया, अधिवक्ता नूर मोहम्मद सिद्दीकी, प्रमोद शुक्ला, मनोज बड़गैया, अनिल गुड्डू शर्मा, दीपचंद रजक, हरी साहू, सत्यम मिश्रा, राजू त्रिपाठी, मनीष नवेत सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति थी।