एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम पौधरोपण महाअभियान घंघरी में कल 6 सितंबर को, ताकि आने वाली पीढ़ियों को मिले हरियाली

कटनी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत धंघरी खुर्द में “एक पेड़ – अपने बुजुर्गों के नाम” थीम पर पौधरोपण महाअभियान का आयोजन कल रविवार 6 सितंबर 2026 को सुबह 9:00 बजे किया जाएगा।
यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत धंघरी खुर्द के सरपंच समुद्र सिंह के नेतृत्व में श्री हरि गोविंद गौ सेवा समिति के समीप, मंटोला, शाहनगर रोड, कटनी में आयोजित होगा। अभियान के तहत सभी ग्रामवासियों से अपने माता-पिता, बुजुर्गों एवं पूर्वजों की स्मृति में एक फलदार पौधा लगाने का आग्रह किया है। आयोजकों ने बताया कि लगाए जाने वाले पौधों की देखरेख, सुरक्षा एवं संरक्षण की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत द्वारा निभाई जाएगी, ताकि ये पौधे भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरियाली, फल तथा पक्षियों एवं जीव-जंतुओं के लिए आश्रय का माध्यम बन सकें। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजन, व्यापारी, समाजसेवी, ग्रामवासी तथा श्री हरि गोविंद गौ सेवा समिति से जुड़े सभी गोसेवकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *