होली को लेकर सड़क में सुचारू आवागमन बनाने यातायात पुलिस ने शुरू की कवायत, सड़कों के किनारे लगने वाले ठेले रेडी पटरी वालों को कराया व्यवस्थित

Oplus_131072

कटनी। आपसी प्रेम और भाईचारे के पर्व होली के दौरान शहर को व्यवस्थित आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस सक्रिय नजर आ रही है। आज यातायात पुलिस के द्वारा नगर निगम की टीम के साथ मिलकर शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए वहां पर मौजूद ठेले एवं रेडी पटरी वालों को व्यवस्थित कराया गया।

आज की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सबसे व्यस्ततम एवं बाजार मार्ग मिशन चौक से थाना तिराहा, सुभाष चौक तक रोड के किनारे लगे हाथ ठेला, चाय पान के टपरे एवं दुकानदारों द्वारा रोड पर किए गए अतिक्रमण को आज यातायात पुलिस एवं नगर निगम की टीम द्वारा आगामी होली के त्यौहार की यातायात व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए उक्त मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।  उक्त मार्ग पर पुनः इस प्रकार का अतिक्रमण न करने का अनाउंस कर समझाइश दी गई। पुनः ऐसे करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने की भी समझाइश दी गई है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *