सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर यातायात पुलिस ने किया आयोजन, बच्चों को बताएं यातायात के नियम, नियमों का पालन करने किया प्रोत्साहित

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर यातायात पुलिस ने किया आयोजन, बच्चों को बताएं यातायात के नियम, नियमों का पालन करने किया प्रोत्साहित

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर संचालित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का कार्यक्रम यातायात पुलिस द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 01 जनवरी से 31 जनवरी तक यातायात जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में आज 06 जनवरी को झिंझरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई। इसके उपरांत जिला न्यायालय में अधिवक्ता संघ से समन्वय कर यातायात जागरूकता के संबंध में विचार विमर्श कर सुरक्षित यातायात पर सुझाव प्राप्त किए गए। अधिवक्ता संघ को अश्वस्त किया गया कि उनके द्वारा दिए गए सुझावों को अमल में लाया जाएगा एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में हर संभव प्रयास हेतु यातायात पुलिस तत्पर है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

वर्षाकालीन तैयारियों एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर निगमायुक्त ने फील्ड में की मशक्कत, बरगी दायीं तट नहर परियोजना का लिया जायजा, जल आपूर्ति व्यवस्था को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने दिए निर्देश