यातायात पुलिस कटनी ने स्कूल बस चालकों के लिए लगाया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

कटनी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा 2026” अभियान के अंतर्गत जिला यातायात पुलिस कटनी द्वारा स्कूल बस चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय, कटनी में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों के 100 से अधिक स्कूल बस चालकों ने सहभागिता की। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चालकों की आँखों की विस्तृत जाँच की गई तथा आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।
नेत्र परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने दृष्टि दोष, आँखों की नियमित देखभाल और सुरक्षित वाहन संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। साथ ही चालकों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी गई।
यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्कूल बस चालकों की शारीरिक एवं दृष्टि संबंधी सक्षमता सुनिश्चित करना है, ताकि दृष्टि दोष के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।यातायात पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *