ओवरलोडिंग करने वाले ट्रक चालक पर लगा 64000 का जुर्माना, यातायात विभाग ने की कार्यवाही

कटनी। यातायात विभाग के द्वारा लगातार ओवरलोडिंग एवं नियम विरुद्ध तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है लेकिन इसके बावजूद इन सब पर अंकुश नहीं लग पा रहा।
जानकारी देते हुए यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गत 27 दिसंबर को चैकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक MP19HA1920 का चालक सत्यकुमार पिता लक्ष्मण कुशवाहा मालवाहक वाहन में क्षमता से अधिक माल लोड कर परिवहन करते पाया गया। उक्त वाहन चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय की कार्यवाही की गई थी। आज 29 दिसंबर को उक्त प्रकरण माननीय न्यायालय पेश करने पर माननीय न्यायालय द्वारा वाहन चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध कुल 64 हजार रूपए के अर्थदंड से दंडित किया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *