अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, सिलौडी पुलिस ने की कार्रवाई

कटनी। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी सिलौडी थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई।

जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा के नेतृत्व में चौकी सिलौडी पुलिस लगातार अवैध खनिज परिवहन पर नजर बनाए हुए है। इसी दौरान 27 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कंजिया पुल के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम सुरेन्द्र कोल पिता ज्ञानचंद कोल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम सोनारखेड़ा बताया। पुलिस द्वारा चालक से वाहन चलाने का लाइसेंस एवं रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी रेत को अवैध परिवहन मानते हुए मौके पर गवाहों के समक्ष ट्रैक्टर सहित एक ट्रॉली रेत जप्त कर ली। जप्त वाहन को सुरक्षार्थ चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा एवं आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *