ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, ढीमरखेड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

कटनी। जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद किया है।
ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया की रमेश पटेल निवासी ग्राम झिन्नापिपिरया ने थाना ढीमरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 अप्रैल को अर्जुन सिंह (निवासी अजमेर, राजस्थान) ट्रैक्टर-ट्रॉली को खमतरा से बहोरीबंद ले जाने के बहाने ले गया, लेकिन न तो वाहन पहुंचा और न ही उसका संपर्क हो पाया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पिपरौंध रैपुरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से इंडो फार्म कंपनी का नीले रंग का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 226/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, सहायक उपनिरीक्षक संतोष विश्वकर्मा, आरक्षक पंकज सिंह एवं देवेन्द्र अहिरवार का विशेष योगदान रहा। ढीमरखेड़ा पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी है और चोरी जैसी घटनाओं में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *