जलकर राहत योजना का अंतिम दिन आज, फिर नहीं मिलेगा छूट का लाभ, देर शाम तक खुला रहेगा सुभाष चौक शिविर एवं निगम व जोन कार्यालय के कैश काउंटर
कटनी। लंबे समय से बकाया जलकर के भुगतान में राहत पाने का आज अंतिम अवसर है। नगरपालिक निगम कटनी की जलकर राहत योजना के तहत बकाया जलकर में 50 प्रतिशत की छूट के साथ शेष राशि जमा कर बकाये का निपटारा किया जा सकता है। कुछ ही घंटों में योजना की निर्धारित अवधि समाप्त होने के साथ ही यह सुविधा भी समाप्त हो जाएगी।
जिन नागरिकों का जलकर लंबे समय से बकाया है, उनके लिए यह योजना आर्थिक बोझ कम करने का बेहतर अवसर है। आधी बकाया राशि की छूट का लाभ लेकर शेष राशि जमा करें और अपने पुराने बकाये का निपटारा करें। निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु शनिवार अवकाश दिवस में भी सुभाष चौक शिविर सहित निगम कार्यालय एवं जोन कार्यालय के कैश काउंटर के खुला रखने के निर्देश दिए गए है। महापौर प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक और निगमायुक्त तपस्या परिहार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम सुनहरे अवसर का लाभ लेना न भूलें, और आज ही नजदीकी निर्धारित स्थल स्थल सुभाष चौक शिविर सहित निगम कार्यालय एवं जोन कार्यालय में पहुंचकर बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करें और मिलने वाली 50 प्रतिशत की छूट प्राप्त करें। यह पहल न केवल आपको आर्थिक राहत दिलाएगी, बल्कि शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में भी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी।