तंबाकू का सेवन है जानलेवा, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बड़वारा पुलिस ने उत्कृष्ट स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान, बच्चों को दी जानकारी, तंबाकू का सेवन न करने की दिलाई शपथ

Oplus_131072

कटनी। भारत में तंबाकू के सेवन के कारण तेजी से बीमारियां बढ़ रही हैं। तंबाकू का सेवन बेहद जानलेवा है। तंबाकू मानव शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। बच्चों को कुछ इस तरह की जानकारी प्रदान करते हुए विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आज बड़वारा पुलिस ने शासकीय उत्कृष्ट स्कूल बड़वारा में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उत्कृष्ट स्कूल के खेल मैदान में बच्चों को तंबाकू के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए उन्हें तंबाकू का सेवन न करने की शपथ भी दिलाई गई।

बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल ने बातचीत करते हुए कहा कि युवा वर्ग में तंबाकू की लत तेजी से बढ़ रही है। जिसके कारण युवा पीढ़ी बीमारियों से ग्रसित हो रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान खेल मैदान में बच्चों के लिए विभिन्न शारीरिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। बच्चों को तंबाकू के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए खो खो दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं कराई गई। उन्हें न तो तंबाकू का सेवन करने और अपने नाते रिश्तेदारों एवं मित्रों को भी तंबाकू के सेवन से दूर रखने की समझाइश दी गई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *