खिरहनी फाटक कलारी के पास युवक पर नुकीली चीज से हमला, तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
कटनी। कोतवाली थाना अंतर्गत खिरहनी फाटक क्षेत्र में शनिवार की तड़के एक युवक पर तीन बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट करते हुए किसी नुकीली चीज से वार किया है।
पुलिस के मुताबिक, राजीव गांधी वार्ड निवासी तरुण जाटव (21 वर्ष) रात करीब 1 बजे खिरहनी फाटक कलारी के आगे से गुजर रहा था। इसी दौरान खिरहनी फाटक निवासी विवेक, अजय और रोहित ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने तरुण के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए किसी नुकीली चीज से हमला कर उसे घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित तरुण जाटव की रिपोर्ट पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 351(2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।








