Oplus_16908288
धारदार बका लेकर घूम रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, बड़वारा पुलिस ने संदिग्ध बदमाशों को दबोचा, आर्म्स एक्ट में हुई कार्रवाई

कटनी। बड़वारा पुलिस ने धारदार हथियार लेकर घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लोहे के धारदार बके बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
25 सितंबर को दो आरोपी मिले संदिग्ध अवस्था में
पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में भ्रमण के दौरान नायर पेट्रोल पंप के पास सड़क पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम उमरेन्द्र पारधी (19) और सोल्जर पारधी (25), दोनों निवासी छिंदिया टोला, थाना बरही बताया। तलाशी लेने पर दोनों के पास लोहे के धारदार बके मिले। पुलिस ने दोनों हथियार जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
रोहनिया बायपास से तीसरा आरोपी गिरफ्तार
इसी दौरान पुलिस को रोहनिया बायपास रोड पर एक व्यक्ति लोहे का धारदार बका लेकर घूमता मिला। पूछताछ में उसकी पहचान लिस्टर पारधी (55) निवासी छिंदिया टोला, थाना बरही के रूप में हुई। पुलिस द्वारा हथियार रखने के संबंध में दस्तावेज मांगे जाने पर उसके पास भी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने हथियार जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप सिंह, सउनि रामनाथ साकेत, सउनि सतेन्द्र सिंह, सउनि मोनेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक बीरेन्द्र कुमार चढ़ार, प्रधान आरक्षक आरिफ हुसैन, प्रधान आरक्षक नीलेश दुबे, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक बृजलाल प्रजापति एवं आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *