मंदिर में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, एनकेजे पुलिस ने किया खुलासा

कटनी। एनकेजे पुलिस ने मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में यह कार्यवाही महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में की गई।
एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने बताया की ग्राम पडरिया स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्रि के दौरान 26-27 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर माता की मूर्तियों से चांदी के मुकुट, पायल, कटोरी, आंखें एवं दान पेटी सहित सोने के दो छोटे लॉकेट चुरा ले गए थे। सुबह मंदिर खुलने पर घटना का पता चला, जिसके बाद जयकुमार विश्वकर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
ऐसे हुआ खुलासा
जांच के दौरान थाना कोतवाली में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई, जिन्होंने मंदिर चोरी की घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान प्रेमनगर मल्टी (कटनी) एवं उमरिया से बरामद किया। इस मामले में आरोपी
प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे (20 वर्ष), गुड्डू उर्फ कृष्ण कुमार दुबे (40 वर्ष), राहुल सोनी (38 वर्ष, निवासी उमरिया) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ कई थानों में संपत्ति संबंधी अपराध दर्ज हैं। आरोपियों से चांदी के मुकुट
चांदी की पायल, कटोरी व आंखें
सोने के दो लॉकेट कुल कीमत लगभग 40 हजार रुपये का सामान बरामद किया गया है।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल कटनी भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना एन.के.जे. पुलिस टीम एवं साइबर सेल के अधिकारियों, कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *